मीठी बातों से कड़वी भली - उमेश चौहान

उमेश चौहानउमेश चौहान9 Sept 1959 – 4 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

नीम का पेड़
ऊपर से नीचे तक
कड़वा ही कड़वा!

किन्तु छाल, पात, फल, खली
सभी कुछ जीवन-रक्षक!

मीठे फलों में ही प्रायः
पलते हैं विविध रोग।

इतिहास गवाह है,
हमेशा ही सिद्ध हुई हैं
मीठी बातों से कड़वी भली।
उमेश चौहान
About the poet

उमेश चौहान

View profile & all 54 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like