समूह में - उमाशंकर चौधरी

उमाशंकर चौधरीउमाशंकर चौधरी1 Sept 1978

3 min read · 12.3K reads

वे जो मारे गए हैं समूह में
उनकी कोई शिनाख़्त नहीं है
न ही कोई कसूर
वे थे एकत्रित और करना चाहते थे आवाज़ को भी एक़ित्रत
वे जो मारे गए हैं समूह में
उन्हें नहीं मिलेगा मुआवज़ा
न ही कोई पहचान
वे आज ख़बर में भी हैं समूह में
वे जो मारे गए हैं समूह में
वे समझते थे कि समूह की आवाज़ से
वे बदल देगें यह दुनिया
या दुनिया की सोच

वे आज मरे पड़े हैं और दुनिया ठीक वैसी ही चल रही है ।
उमाशंकर चौधरी
About the poet

उमाशंकर चौधरी

View profile & all 13 Poems / Stories