यह अँजोरे पाख की एकादशी - उमाकांत मालवीय

उमाकांत मालवीयउमाकांत मालवीय2 Sept 1931 – 11 Sept 1982

4 min read · 12.3K reads

यह अँजोरे पाख की एकादशी
दूध की धोयी, विलोयी-सी हँसी ।

गंधमाती हवा झुरुकी चैत की,
अलस रसभीनी युवा मद की थकी
लतर तरु की बाँह में,
चांदनी की छाँह में
एक छवि मन में कहीं तिरछी फँसी
गोल लहरें, जुन्हाई अँगिया कसी ।

हर बटोही को टिकोरे टोंकते,
और टेसू, पथ अगोरे रोकते
कमल खिलते ताल में,
बसा कोई ख्याल में
चंद्रमा, श्रृंगार का ज्यों आरसी,
रात, जैसे प्यार के त्यौहार-सी ।

गुनगुनाती पाँत भँवरों की चली,
लाज से दुहरी हुई जाती कली
धना बैठी सोहती,
बाट प्रिय की जोहती
द्वार पर ज्यों सगुन बन्दनवार-सी
रस भिंगोयी सुघर द्वारा चार-सी ।
उमाकांत मालवीय
About the poet

उमाकांत मालवीय

View profile & all 37 Poems / Stories

More from उमाकांत मालवीय

  1. मेंहदी और महावर - उमाकांत मालवीय

    उमाकान्त मालवीयउमाकांत मालवीय ( जन्म: 2 अगस्त, 1931 - मृत्यु: 11 नवम्बर, 1982) हिंदी के प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार थे। पौराणिक सन्दर्भों की आधुनिक व्याख्या करते हुए उन्होंने अनेकानेक मिथकीय कहानियां और ललित निबंधों की रचना की है। उनकी बच्चों पर लिखी पुस्तकें भी बेजोड़ हैं। कवि सम्मेलनों का संचालन भी बड़ी संजीदगी से किया करते थे।

    12.4K reads
  2. सुबह रक्त पलाश - उमाकांत मालवीय

  3. टुकड़ा-टुकड़ा औरत - उमाकांत मालवीय

    उमाकान्त मालवीयउमाकांत मालवीय ( जन्म: 2 अगस्त, 1931 - मृत्यु: 11 नवम्बर, 1982) हिंदी के प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार थे। पौराणिक सन्दर्भों की आधुनिक व्याख्या करते हुए उन्होंने अनेकानेक मिथकीय कहानियां और ललित निबंधों की रचना की है। उनकी बच्चों पर लिखी पुस्तकें भी बेजोड़ हैं। कवि सम्मेलनों का संचालन भी बड़ी संजीदगी से किया करते थे।

    12.4K reads
  4. गीत एक अनवरत नदी है - उमाकांत मालवीय

    उमाकान्त मालवीयउमाकांत मालवीय ( जन्म: 2 अगस्त, 1931 - मृत्यु: 11 नवम्बर, 1982) हिंदी के प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार थे। पौराणिक सन्दर्भों की आधुनिक व्याख्या करते हुए उन्होंने अनेकानेक मिथकीय कहानियां और ललित निबंधों की रचना की है। उनकी बच्चों पर लिखी पुस्तकें भी बेजोड़ हैं। कवि सम्मेलनों का संचालन भी बड़ी संजीदगी से किया करते थे।

    12.4K reads
  5. अहेरी - उमाकांत मालवीय

    नोकीले तीर हैं अहेरी केकांटे खटिमट्ठी झरबेरी के

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like