माँ जी

उमैननुज़ ज़हरा सय्यदउमैननुज़ ज़हरा सय्यद

1 min read · 12.4K reads

कैसे पुकारूँ कि मेरी पुकार का जवाब आए

समाअ'तें बंजर

और सदा बेवा हो गई

मुद्दत हुई

आप की आवाज़ को इस तरफ़

और मेरी सदा आप तक पहुँचे

मेरी तो हल्की सी आहट भी सुन लेती थीं

अब सिसकियों की आवाज़ नहीं सुनतीं

मैं थक जाती

तो आप की गोद

फ़ौरन थकन का एहसास तक जज़्ब कर लेती थी

सारे ज़माने के फूल और इत्र

मिल कर भी

आप की ख़ुशबू नहीं बना सके

माँ जी

आप जानती थीं ना

बेटियाँ माँ के बग़ैर अधूरी होती हैं

और आप मुझे अधूरा कर गईं

आप को पता है

मैं बाबा जान के साथ जहाँ भी जाऊँ

अब

कोई सफ़र मुकम्मल नहीं होता

मैं चाहूँ भी तो

आप के बग़ैर मुकम्मल नहीं हो पाती

माँ जी

जब आप ने आख़िरी बार मुझे कहा था

बेटा सब कुछ तेरे हवाले

तो जानती हैं

उसी लम्हे मेरी कुल काएनात लुट गई

वो शाम फिर शाम-ए-ग़रीबाँ बनी

आप की सौंपी तमाम ज़िम्मेदारियाँ अदा कर रही हूँ

लेकिन

सुनिए ना माँ जी

ये थकन कैसे उतरेगी

तेरी गोद का नेमुल-बदल बनाना

ख़ुदा की मशिय्यत में न था

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद
About the poet

उमैननुज़ ज़हरा सय्यद

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like