कबीर : एक ग़ज़ल - उद्‌भ्रान्त

उद्‌भ्रान्तउद्‌भ्रान्त4 Sept 1948

2 min read · 12.3K reads

हिंदू की मुसलमान की आवाज है कबीर
धड़कन में जो बजता है ऐसा साज है कबीर
नफरत के परिंदों से आसमान भर गया
ऐसे परिंदों के लिए तो बाज है कबीर
जिन मुगलों ने लूटा था सरेआम देश को
उनके लिए ऐ दोस्त! रामराज है कबीर
अब छा गए मसाइल चारों ओर दोस्तों!
क्यों फिक्र करो आप - राजकाज है कबीर
चीजों की कीमतें तो आसमान छू रहीं
मुफलिस की जिंदगी के लिए प्यार है कबीर
उद्‌भ्रान्त
About the poet

उद्‌भ्रान्त

सुपरिचित कवि-लेखक। कविता सहित साहित्य की विभिन्न विधाओं में सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। मूल नाम : रमाकांत शर्मा जन्म : 04/09/1948 | झुंझुनू, राजस्थान

View profile & all 47 Poems / Stories