जाम पियें - उद्‌भ्रान्त

उद्‌भ्रान्तउद्‌भ्रान्त4 Sept 1948

2 min read · 12.4K reads

एक-एक जाम पियें
कोलाहल का, आओ!

स्वाद बहुत तीखा है
किंतु इसे पीकर हम
मस्ती में डूब जायँगे
बैठी है जो मन की हलचल सागर-तीरे
वह भीतर खींच लायँगे

एक-एक जाम पियें
इस हलचल का, आओ!
उद्‌भ्रान्त
About the poet

उद्‌भ्रान्त

सुपरिचित कवि-लेखक। कविता सहित साहित्य की विभिन्न विधाओं में सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। मूल नाम : रमाकांत शर्मा जन्म : 04/09/1948 | झुंझुनू, राजस्थान

View profile & all 47 Poems / Stories