भगत सिंह - उदयप्रताप सिंह

उदयप्रताप सिंहउदयप्रताप सिंह18 Sept 1932

2 min read · 12.4K reads

भक्त मात्रभूमि के थे भूमिका स्वतंत्रता की
नाम के भगत सिंह काम आग-पानी के ।

बहरे विधायकों के कान में धमाका किया
उग्र अग्रदूत बने क्राँति की कहानी के ।

दासता के दायकों को काल विकराल हुए
देश को सिखाए उपयोग यों जवानी के ।

फाँसी चूमते समय भी मात् र जयघोष किया
सारा देश कुर्बान तेरी कुर्बानी के ।
उदयप्रताप सिंह
About the poet

उदयप्रताप सिंह

View profile & all 30 Poems / Stories