मैं सी रहा हूँ

तुलसी परबतुलसी परब

1 min read · 12.4K reads

मैं सी रहा हूँ बदन का फटा हुआ कपड़ा

और सुई के छेद के भीतर से मुझे नज़र आ रही है तुम्हारी जंघ

मेरी सरल आकांक्षा

तुम्हारा संबद्ध वैभव

तुम्हारी हँसी के भीतर से निकली हुई

कोमल किरणें, इर्द-गिर्द

एक निरंतर का विश्वास

होता हुआ सुई के छेद भीतर का शून्यस्थान

अजनबी होकर के कैसे देखूँ मैं यह प्यारा सपना

कैसे विश्राम की माँग करूँ मैं अब

पल भर के लिए ही जब सूर्यास्त का क्षण

और अँधेरे का भीतर रखते समय का ठंडा क़दम

तुम्हारे सफ़ेद गोरे पाँव

तुम्हारा अलंकृत सर्वस्व

और कितना निरक्षर मैं

कितना असहाय

मैं जोड़ने लगता हूँ

तुम्हारी देहमयी नवता, आवाहन

और सपने जैसा ढह जाता है

मेरा गगनगामी गीत

बरसात जैसी, पानी जैसी, किरणों जैसी

कल्पांत जैसी अनगिनत दूरियों वाली नवता तुम्हारी

आओ इस अभागे आलिंगन में

दे दो तुम्हारा आमरण अंतर्मुख। हो जाओ मेरी

हो जाओ मेरी स्वाभाविक शक्ति। मेरी अंतिम युक्ति।

तुलसी परब
About the poet

तुलसी परब

छठे दशक में उभरे विद्रोही कवि। मराठी लघुआवधिक आंदोलन से संबद्धता।

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like