मनमोहन श्याम हमारे!
अब फिर कब दर्शन दोगे?
शबरी गणिका गीध अजामिल
सब को लिया उबार।
द्रु पदसुता की लाज बचाकर
कर गज का उद्वार।
हे दीनन के रखवारे,
क्या मेरी भी सुध लोगे?
भूली नहीं मधुर मुरली की
विश्व विमोहनि तान।
नाथ आज भी जाग रहा
वह गीता का ज्ञान।

यही सोचती हूँ नवसंवत्!कैसी होंगी तेरी-
सादर सस्नेह प्रणाम आज, उन चरणों में शतकोटिवार!माता के लाल लड़ैते थे,
जसुदा के लालन प्यारे कब कुंजों में विहरोगे?कब हे आराध्य हमारे हमसे फिर आन मिलोगे?
मुझसे मिल जाना इकबार।कहाँ-कहाँ मैं ढूँढ़ रही हूँ, कब से रहो पुकार।
नव कलिका तुम कब विकसी थीं,इसका मुझको ज्ञान नहीं।