दिए जो सपने तेज राम शर्मा

तेज राम शर्मातेज राम शर्मा25 Sept 1943

3 min read · 12.4K reads

बादल मन को
दिये जो इंद्रधनुषी सपने
आवेशित धरती पर
काँपे बैंत-से
जैसे भूकम्प में स्तंभ
टूटे नदी बाँध से
प्रवासी पक्षी-से उड़े दूर देश

दर्शक-दीर्घा में
अविराम करतल धवनि
दिए जो ग्रीक त्रासदी-से सपने

सपने में चलती थी
जो स्मित साँस
वह भी दी तो सपने-सी
काश! तूने मुझे आँख भर देखा होता
या देखा होता मैने
आँख भर सपना

जीवन से भटके
दिए सपने
जैसे अक्षितिज बादल जल
पिऊँ कैसे अँजुली भर

सपने दिए सो दिए
पर मुझे दिया शब्द
तड़ित की लिखावट-सा
कि बाँचता रहूँ जीवन भर
तेज राम शर्मा
About the poet

तेज राम शर्मा

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like