चला जाऊँगा दूर तक - तेज राम शर्मा

तेज राम शर्मातेज राम शर्मा25 Sept 1943

4 min read · 12.4K reads

वसंत ऋतु है और
अवकाश का दिन
आज मैं बहुत कुछ बनना चाहता हूँ

सबसे पहले
सूरजमुखी बनूँगा
  
हवा के संग हिलाता रहूँगा सिर
सहस्र मुखों से पीऊँगा धूप
टहनियों पर सुनूँगा नई कोंपलों की कुलबुलाहट
फूल चूही की चोंच बनूँगा
अमृतरस पी जाऊँगा
मंजनू के पेड़ पर
गौरैया के संग खूब झूलूँगा
अखबार बनूँगा आज
पन्ने-पन्ने पढ़ा जाऊँगा
तुम भी पुराना ट्रंक खोल दो
वर्षों में ऐसा कोई दिन नहीं था
कि बंद पड़े प्रेम-पत्रों को धूप दिखाना
दूब की तरह बिछा रहूँगा
निश्चिंत सुनूँगा सभी स्वर
डिश ऐंटीना की तरह
ऊपर के सभी संकेतों को
पकड़ लूँगा
निर्वाण के स्मित-आ कोई मुखौटा
आज पहन लूँगा
पीपल के सूखे पत्ते की तरह
बड़बड़ाऊँगा कुछ
और हवा के साथ नृत्य करते हुए
खिंचा चला जाऊँगा दूर तक ।
तेज राम शर्मा
About the poet

तेज राम शर्मा

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like