सूरजमुखी का खेत,
सुबह से शाम तक,
सूरज के साथ-साथ,
अपना चेहरा घुमाता हुआ।
वह शायद नहीं जानता,
कि पूरी पृथ्वी भी,
सूरज के सामने,
हमेशा अपना चेहरा नहीं करती है।
कभी-कभी उसकी पीठ,
होती है,
सूरज के सामने,
आैर चेहरा रात के अंधेरे में।
मैंने समझाया उस खेत को,
उसे बताया -
यह पूरे बर्ह्माण्ड का नियम है,
हर बड़े पिण्ड,
आैर शक्ति का कायदा है,
कभी चेहरा, कभी पीठ ़ ़ ़।
खेत समझ गया मेरी बात,
पर,
पृथ्वी को,
पूरे बर्ह्माण्ड को जानकर भी,
वह नहीं बदला।
सूरजमुखी के फूल,
आजकल धूप में तपकर,
अपने बीज बना रहे हैं।
सुबह से शाम तक,
सूरज के साथ-साथ,
अपना चेहरा घुमाता हुआ।
वह शायद नहीं जानता,
कि पूरी पृथ्वी भी,
सूरज के सामने,
हमेशा अपना चेहरा नहीं करती है।
कभी-कभी उसकी पीठ,
होती है,
सूरज के सामने,
आैर चेहरा रात के अंधेरे में।
मैंने समझाया उस खेत को,
उसे बताया -
यह पूरे बर्ह्माण्ड का नियम है,
हर बड़े पिण्ड,
आैर शक्ति का कायदा है,
कभी चेहरा, कभी पीठ ़ ़ ़।
खेत समझ गया मेरी बात,
पर,
पृथ्वी को,
पूरे बर्ह्माण्ड को जानकर भी,
वह नहीं बदला।
सूरजमुखी के फूल,
आजकल धूप में तपकर,
अपने बीज बना रहे हैं।








