चुनने से पहले

तरुण भटनागरतरुण भटनागर24 Sept 1968

1 min read · 12.4K reads

छाँटने, फेंटने, बुहारने... का काम,

चुनने से पहले।

एक बार,

एक चौराहे पर,

लोगों की भीड़ से,

मुझे ख़ुद को चुनना पड़ा।

मैंने बहुत सावधानी से,

ख़ुद को चुना,

पर बाद में पता चला,

वह मैं नहीं था।

तब से

ढूँढ़ रहा हूँ

कोई तरीक़ा,

छाँटने, फेंटने, बुहारने... से बेहतर,

ताकि

अबकी बार चुन ही लूँ ख़ुद को।

तरुण भटनागर
About the poet

तरुण भटनागर

View profile & all 35 Poems / Stories