तुम पे मरता हूँ इतना भी नहीं - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

तुम पे मरता हूँ इतना भी नहीं
कि तुम बिन जी न सकूँ

मौजे-खूं1 सर से उतर जाये
तो खूने जिगर पी न सकूँ

समंदर से मिले तुम, मुझको सनम
अपनी प्यास बुझा भी न सकूँ

यह किस्सा कहने के काबिल नहीं
मगर बिन कहे रह भी न सकूँ

तुमको अच्छा कहा जिस-जिसने,उनकी
खैर, तुम्हारी खैर मैं मना भी न सकूँ

तुमको बद-अहद2 वो बेवफ़ा कहूँ या
नहीं, सोचता हूँ, तो सोच भी न सकूँ
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories