कैसे कहूँ दिले हाल अपना - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

कैसे कहूँ दिले हाल अपना, बेरुखी पे तुली
अहले–दुनिया1कहती,तू बात करने काबिल नहीं है

तेरे सीने में जो धड़कता है दिल, वह
दिल तो है, मगर जिन्स-ए-दिल2 नहीं है

दुनिया ने दागे-सौदा3 का नजराना दिया है
तुझको, तू कहता, मेरा दिल इसके काबिल नहीं है

तू न किसी का हुआ, न तेरा कोई हो सका
तू मुसाफ़िर है उस पथ का,जिसकी मंजिल नहीं है

अजल4 तुझको गले लगाकर, कहाँ से कहाँ ले आई
तू कहता,सिवा हसरते5 मुझको कुछ हासिल नहीं है
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories