जो तू देख रहा, वह वैसा नहीं है - तारा सिंह

तारा सिंहतारा सिंह10 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

जो तू देख रहा, वह वैसा नहीं है
तू खुदा तो है, खुदा जैसा नहीं है

जिंदगी जीने के लिए और भी बहुत
है चाहिये, सब कुछ पैसा नहीं है

सूरत तो तेरी मिलती है उससे
पर तू दीखता उसके जैसा नहीं है

गैर की फ़िक्रे वफ़ा अपने आगे सुनकर
भी न जले, मेरा कलेजा वैसा नहीं है

मुद्दत से तुझे मेरी याद न आई, तू
मुझे भूल गई, मेरा आरोप ऐसा नहीं है
तारा सिंह
About the poet

तारा सिंह

View profile & all 119 Poems / Stories