सुनाओ मुझे भी एक लतीफ़ा - नज़्म

तनवीर अंजुमतनवीर अंजुम

1 min read · 12.5K reads

चुप क्यूँ हो जाते हो मुझे देख कर

सुनाओ मुझे भी

एक लतीफ़ा

मेरी सिंफ़ के बारे में

मेरी सिंफ़ के बारे में

तुम्हारी लतीफ़ों की ज़म्बील

उम्र ओ अय्यार की ज़म्बील जैसी है

निकालो कोई नया या सदियों पुराना लतीफ़ा

महफ़ूज़ करो मुझे

जैसे तुम करते हो एक दूसरे को

मेडिकल कॉलेज में मुर्दा जिस्मों की चीर फाड़ करते हुए

स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करते हुए

या ख़ातून सियासतदानों के बालों के अंदाज़ का तजज़िया करते हुए

चुप क्यूँ हो जाते हो मुझे देख कर

सुनाओ मुझे भी

एक लतीफ़ा

ताकि मैं हँसूँ

और तरक़्क़ी कर सकूँ तुम्हारी दुनिया में

फिर बना सकूँ

तुम्हारे बारे में

लतीफ़ों की ज़म्बील

उम्र ओ अय्यार की ज़म्बील की तरह

और सुनाया करूँ उन्हें

सिर्फ़ अपनी सिंफ़ के गिरोहों में

और चुप हो जाया करूँ

जब ग़लती से तुम दाख़िल हो जाओ

मेडिकल कॉलेज में

स्टॉक एक्सचेंज में

हमारी पार्लेमान में

तनवीर अंजुम
About the poet

तनवीर अंजुम

View profile & all 51 Poems / Stories

More from तनवीर अंजुम

  1. इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ है - तनवीर अंजुम

    इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ हैदिल दस्त-ए-तमन्ना का गिरफ़्तार हुआ

    12.4K reads
  2. कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम है - तनवीर अंजुम

    कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम हैकभी हवा है कभी आँधियों का मौसम है

    12.4K reads
  3. कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिए - तनवीर अंजुम

    कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिएकभी मिज़ाज-ए-मेहरबाँ वफ़ा-शिआर चाहिए

    12.4K reads
  4. किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद में - तनवीर अंजुम

    किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद मेंदिल तअस्सुर चाहता है बे-सदा फ़रियाद में

    12.4K reads
  5. तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने का - तनवीर अंजुम

    तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने काकि एक सौदा रहा जिंस-ए-दिल लुटाने का

    12.4K reads