हमें वो क्यूँ याद आ रहे हैं - नज़्म

तनवीर अंजुमतनवीर अंजुम

1 min read · 12.4K reads

दुनिया किस की उँगलियों पर गर्दिश कर रही है

हम नहीं जानते

हम बस ये जानते हैं

हमारा वक़्त तुम्हारी उँगलियों की जुम्बिश का पाबंद है

हम ने जब गिरोह बनाए

सुर्ख़

नीला

पीला

सब्ज़

नारंजी

कासनी

सफ़ेद

हमें तुम ने इन में से किसी गिरोह में नहीं रखा

दर-अस्ल तुम ने हमें जाना ही नहीं

हम तुम्हारी ज़मीन से बाहर थे

एक गहरी सियाही में

अपनी सियाही में

हम इस कोशिश में रहे

कि तुम्हारी घूमती हुई ज़मीन की कशिश में दाख़िल हो जाएँ

जब हम ऐसा करने में कामयाब हो गए

तब हमें पता चला

कि ये सब तुम्हारी उँगलियों की जुम्बिश का कमाल है

और आज जब हम

न चाहते हुए भी

तुम्हारे सफ़ेद मरकज़ की सम्त बढ़े चले जा रहे हैं

तो हमें अपनी सियाही

और इस में रह जाने वाले लोग

बुरी तरह याद क्यूँ आ रहे हैं!

तनवीर अंजुम
About the poet

तनवीर अंजुम

View profile & all 51 Poems / Stories

More from तनवीर अंजुम

  1. इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ है - तनवीर अंजुम

    इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ हैदिल दस्त-ए-तमन्ना का गिरफ़्तार हुआ

    12.4K reads
  2. कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम है - तनवीर अंजुम

    कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम हैकभी हवा है कभी आँधियों का मौसम है

    12.4K reads
  3. कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिए - तनवीर अंजुम

    कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिएकभी मिज़ाज-ए-मेहरबाँ वफ़ा-शिआर चाहिए

    12.4K reads
  4. किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद में - तनवीर अंजुम

    किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद मेंदिल तअस्सुर चाहता है बे-सदा फ़रियाद में

    12.4K reads
  5. तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने का - तनवीर अंजुम

    तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने काकि एक सौदा रहा जिंस-ए-दिल लुटाने का

    12.4K reads