अनगिनित आ गये शरण में जन, जननि

Suryakant Tripathi NiralaSuryakant Tripathi Nirala21 Feb 1896 – 16 Jul 1961

1 min read · 12.9K reads

अनगिनित आ गये शरण में जन, जननि-
सुरभि-सुमनावली खुली, मधुऋतु अवनि!
स्नेह से पंक - उर हुए पंकज मधुर,
ऊर्ध्व - दृग गगन में देखते मुक्ति-मणि!
बीत रे गयी निशि, देश लख हँसी दिशि,
अखिल के कण्ठ की उठी आनन्द-ध्वनि।अनगिनित आ गये शरण में जन, जननि-
सुरभि-सुमनावली खुली, मधुऋतु अवनि!
स्नेह से पंक - उर हुए पंकज मधुर,
ऊर्ध्व - दृग गगन में देखते मुक्ति-मणि!
बीत रे गयी निशि, देश लख हँसी दिशि,
अखिल के कण्ठ की उठी आनन्द-ध्वनि।

Suryakant Tripathi Nirala
About the poet

Suryakant Tripathi Nirala

Suryakant Tripathi (21 February 1896[1] – 15 October 1961), known by his nom de plume Nirala, was an Indian poet, novelist, essayist and story-writer. He also drew many sketches. Works Poetry Ram Ki Shakti Puja ( राम की शक्ति पूजा ) Dhwani Apara ( अपरा ) Saro…

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like