About सुहैल अज़ीमाबादी
उपनाम : 'सुहैल' मूल नाम : मुजीबुर्रहमान जन्म : 16 Jul 1911 | पटना, बिहार निधन : 28 Nov 1979 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश सुहेल अज़ीमाबादी उर्दू के एक नामवर कहानीकार हैं। प्रेमचंद की परंपरा बिहार की सरज़मीन पर उन्ही के दम से आगे बढ़ी। मौलवी अब्दुलहक़ के संरक्षण में उन्होंने बिहार में उर्दू के विकास के लिए आन्दोलन चलाया। अपने…
Selected Quotes
About सुहैल अज़ीमाबादी
उपनाम : 'सुहैल'
मूल नाम : मुजीबुर्रहमान
जन्म : 16 Jul 1911 | पटना, बिहार
निधन : 28 Nov 1979 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
सुहेल अज़ीमाबादी उर्दू के एक नामवर कहानीकार हैं। प्रेमचंद की परंपरा बिहार की सरज़मीन पर उन्ही के दम से आगे बढ़ी। मौलवी अब्दुलहक़ के संरक्षण में उन्होंने बिहार में उर्दू के विकास के लिए आन्दोलन चलाया। अपने मशहूर अख़बार “साथी” से उन्हें इस काम में बहुत मदद मिली। इसके अलावा मासिक “तहज़ीब” ने भी इस उद्देश्य को पूरा करने की कोशिश की।
सुहेल अज़ीमाबादी ने बहुत सी कहानियां लिखीं और उन कहानियों में वास्तविक जीवन की रंगीनियों को प्रस्तुत करने की कामयाब कोशिश की। उनकी कहानियों का दायरा बहुत विस्तृत है। प्रेमचंद की पैरवी में वो ग्रामीण जीवन को अपना विषय बनाते हैं लेकिन शहरी ज़िंदगी को भी नहीं भूलते।
सुहेल अज़ीमाबादी पर प्रगतिशील आन्दोलन का प्रभाव भी साफ़ देखा जा सकता है। उन्होंने ग़रीबों और पीड़ितों के समर्थन में आवाज़ उठाई और अपनी कहानियों में उनकी समस्याओं को सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया।
वो एक सफल कलमकार हैं उनके कलम में गहराई है क्योंकि वो मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हैं। यह दिलचस्प है वो कथानक और पात्र संरचना पर ख़ून-ए-जिगर सर्फ़ करते हैं और आख़िरी बात ये कि भाषा पर उन्हें पूरी महारत हासिल है इसलिए उनकी प्रस्तुति शैली बहुत प्रभावी है। वक़ार अज़ीम लिखते हैं, “सुहेल के अफ़सानों में न ज़िंदगी पर ज़्यादा ज़ोर पड़ता है और न फ़न पर, उनके यहाँ तंज़ है लेकिन उसमें तल्ख़ी नहीं, साहित्यिकता है लेकिन इसका शायराना अतिश्योक्ति नहीं, ज़िंदगी की सच्चाई है लेकिन उसमें ज़्यादा भीड़भाड़ नहीं। उनकी कहानियां ज़िंदगी की तड़प हैं लेकिन मन के शांति का संदेश हैं।”
सुहैल अज़ीमाबादी: Quick Answers
Who is सुहैल अज़ीमाबादी?
उपनाम : 'सुहैल' मूल नाम : मुजीबुर्रहमान जन्म : 16 Jul 1911 | पटना, बिहार निधन : 28 Nov 1979 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश सुहेल अज़ीमाबादी उर्दू के एक नामवर कहानीकार हैं। प्रेमचंद की परंपरा बिहार की सरज़मीन पर उन्ही के दम से आगे बढ़ी।
When was सुहैल अज़ीमाबादी born?
सुहैल अज़ीमाबादी was born on 16 July 1911. Associated place: पटना, भारत.
When did सुहैल अज़ीमाबादी die?
सुहैल अज़ीमाबादी passed away on 28 November 1979.
Where can I read सुहैल अज़ीमाबादी's poetry?
Kavishala has 19 couplets (sher) by सुहैल अज़ीमाबादी, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by सुहैल अज़ीमाबादी
No poems or stories yet from this poet.
Selected Quotes by सुहैल अज़ीमाबादी (चुनिंदा उद्धरण)
पत्थर तो हज़ारों ने मारे थे मुझे लेकिन जो दिल पे लगा आ कर इक दोस्त ने मारा हैतेरी बे-पर्दगी ही हुस्न का पर्दा निकली काम कुछ कर गई हर हाल में ग़फ़लत मेरीकोई महफ़िल से उठ कर जा रहा है सँभल ऐ दिल बुरा वक़्त आ रहा हैतमन्नाओं की दुनिया दिल में हम आबाद करते हैं ग़ज़ब है अपने हाथों ज़िंदगी बरबाद करते हैंक्या ग़म है जो हम गुमनाम रहे तुम तो न मगर बदनाम हुए अच्छा है कि मेरे मरने पर दुनिया में मिरा मातम न हुआ'सुहैल' उन दोस्तों का जी लगे किस तरह कॉलेज में जो दर्स-ए-शौक़ लेते हैं किताब-ए-रू-ए-जानाँ सेCouplets (Sher) by सुहैल अज़ीमाबादी
Videos on सुहैल अज़ीमाबादी
Loading videos…
Books by सुहैल अज़ीमाबादी
Loading books…








