मकई-से वे लाल गेहुँए तलवे

Shamsher Bahadur SinghShamsher Bahadur Singh13 Jan 1911 – 12 May 1993

1 min read · 12.6K reads

मकई-से वे लाल गेहुँए तलवे
मकई-से वे लाल गेहुँए तलवे
मालिश से चिकने हैं।...

सूखी भूरी झाड़ियों में व्यस्त
चलती-फिरती पिंडलियाँ।
(मोटी डालें, जांघों से न अड़ें!)

सूरज को आईना जैसे नदियाँ हैं –
इन मर्दाना रानों की चमक
'उनको' खूब पसंद।...

यह वन शिव का स्थान।
शांत ज्योति में लय है ध्यान।
नभ-गंगा की शक्ति
सदा बरसती यहाँ।...

वज्र-गिरि। कमठ-कठोर।
सीधा चढ़ता, ऊर्ध्व दिशा की ओर।...

शेष नीला सूनापन।

 

Shamsher Bahadur Singh
About the poet

Shamsher Bahadur Singh

शमशेर बहादुर सिंह 13 जनवरी 1911- 12 मई 1993 आधुनिक हिंदी कविता की प्रगतिशील त्रयी के एक स्तंभ हैं। हिंदी कविता में अनूठे माँसल एंद्रीए बिंबों के रचयिता शमशेर आजीवन प्रगतिवादी विचारधारा से जुड़े रहे। तार सप्तक से शुरुआत कर चुका भी नहीं हूँ मैं के लिए साहित्य अ…

View profile & all 25 Poems / Stories