मन

Shamser Bahadur SinghShamser Bahadur Singh13 Jan 1911 – 12 May 1993

1 min read · 12.7K reads

मन
मोह मीन गगन लोक में
बिछल रही
लोप हो कभी अलोप हो कभी
छल रही।
मन विमुग्‍ध
नीलिमामयी परिक्रमा लिये,
पृथ्‍वी-सा घूमता
घूमता
(दिव्‍यधूम तप्‍त वह)
जाने किन किरणों को चूमता,
झूमता -
जाने किन...
मुग्‍ध लोल व्‍योम में
मौन वृत्त भाव में रमा
मन,
मोह के गगन विलोकता
भाव-नीर में अलोप हो
कभी
लोप हो,
जाने क्‍या लोकता
मन!

Shamser Bahadur Singh
About the poet

Shamser Bahadur Singh

शमशेर बहादुर सिंह 13 जनवरी 1911- 12 मई 1993 आधुनिक हिंदी कविता की प्रगतिशील त्रयी के एक स्तंभ हैं। हिंदी कविता में अनूठे बिंबों के रचयिता शमशेर आजीवन प्रगतिवादी विचारधारा से जुड़े रहे। तार सप्तक से शुरुआत कर "चुका भी नहीं हूँ मैं" के लिए साहित्य अकादमी सम्मान…

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like