हँसो न तुम रुख़-ए-दुश्मन जो ज़र्द है यारो

Shamim KarhaniShamim Karhani8 Jun 1913 – 19 Mar 1975

1 min read · 12.6K reads

हँसो न तुम रुख़-ए-दुश्मन जो ज़र्द है यारो

किसी का दर्द हो अपना ही दर्द है यारो

दिलों से शिकवा-ए-बाहम को दूर करने में

लगेगा वक़्त कि बरसों की गर्द है यारो

हम अहल-ए-शहर की फ़ितरत से ख़ूब वाक़िफ़ है

वो इक ग़रीब जो सहरा-नवर्द है यारो

जहाँ मता-ए-हुनर की ख़रीद होती थी

बहुत दिनों से वो बाज़ार सर्द है यारो

अजब नहीं कि बयाबाँ के होंट तर हो जाएँ

फ़ज़ा में आज समुंदर की गर्द है यारो

ख़ता किसी से हुई हो कोई भी मुजरिम हो

जवाब-दह तो यहाँ फ़र्द फ़र्द है यारो

ख़याल-ए-सूद न अंदेशा-ए-ज़ियाँ कोई

'शमीम' भी कोई आज़ाद मर्द है यारो

Shamim Karhani
About the poet

Shamim Karhani

Shamim Karhani (8 June 1913 - 19 March 1975) was an eminent Urdu poet ('Shayar') of the 20th century. Poetry and India's freedom struggle Shamim had a taste in poetry since he was a kid. He composed his first couplet at the age of eight. He now was aware what…

View profile & all 28 Poems / Stories