गुलों की महक चाँद तारों की ख़ुशबू
नज़र साथ लाई नज़ारों की ख़ुशबू
ज़मीं के क़दम चाँद से लौट आए
मुक़द्दर न थी माह-पारों की ख़ुशबू
सफ़ीना अभी सैल-ए-अमवाज में है
मगर आ रही है किनारों की ख़ुशबू
पस-ए-कारवान-ए-वफ़ा रह गई है
त'अल्लुक़ के बिछड़े ग़ुबारों की ख़ुशबू
चमन की फ़ज़ाओं में हूँ 'शान' लेकिन
कहीं खो गई है बहारों की ख़ुशबू








