About संजीव मिश्र
‘मिले बस इतना ही’ शीर्षक कविता-संग्रह के कवि। कम आयु में दिवंगत। जन्म : 09/02/1961 | जयपुर, राजस्थान निधन : 28/01/2007 | जयपुर, राजस्थान संजीव मिश्र का जन्म 9 फ़रवरी 1961 को लखनऊ में हुआ। स्कूल से लेकर हिंदी में एम.ए. तक की शिक्षा जयपुर में पाई। शिक्षा पूरी कर आरंभ में पूर्णकालिक पत्रकारिता से संलग्न रहे, बाद में स्वतं…
About संजीव मिश्र
‘मिले बस इतना ही’ शीर्षक कविता-संग्रह के कवि। कम आयु में दिवंगत।
जन्म : 09/02/1961 | जयपुर, राजस्थाननिधन : 28/01/2007 | जयपुर, राजस्थान
संजीव मिश्र का जन्म 9 फ़रवरी 1961 को लखनऊ में हुआ। स्कूल से लेकर हिंदी में एम.ए. तक की शिक्षा जयपुर में पाई। शिक्षा पूरी कर आरंभ में पूर्णकालिक पत्रकारिता से संलग्न रहे, बाद में स्वतंत्र लेखन करने लगे। देश-विदेश के टीवी प्रोडक्शनों के साथ बतौर फ्रीलांसर भी कार्य किया। कविताओं के अतिरिक्त कहानियाँ, व्यंग्य, समीक्षा, अनुवाद, फीचर-लेखन के साथ ही राजस्थान पत्रिका में लंबे समय तक ‘शब्द-पहेली’ का लेखन किया। भाषा और जीवन दोनों में एक सहज सरलता और संपृक्ति की तलाश में वह अध्यात्म की विभिन्न परंपराओं का अन्वेषण करते रहे जिसका असर उनकी कविताओं में भी नज़र आता है। ‘मिले बस इतना ही’ शीर्षक कविता-संग्रह के कवि। कम आयु में दिवंगत।
‘मिले बस इतना ही’, ‘कुछ शब्द जैसे मेज़’ और ‘लहर भर समय’ उनके तीन काव्य-संग्रह हैं। कैथरीन मेन्सफ़ील्ड की कहानियों और पैट्रीशिया कीनी की कविताओं के उनके हिंदी अनुवाद भी प्रकाशित हैं। एक अन्य पुस्तक ‘मरीया मोन्तेस्सोरी: जीवनी एवं शिक्षा-दर्शन’ शीर्षक से प्रकाशित है। कम आयु में ही दिवंगत हो जाने से पूर्व उन्होंने कुछ चित्र भी बनाए। संजीव मिश्र: Quick Answers
Who is संजीव मिश्र?
Poems & Stories by संजीव मिश्र
No poems or stories yet from this poet.
Videos on संजीव मिश्र
Loading videos…
Books by संजीव मिश्र
Loading books…








