About संगीता गुंदेचा
सुपरिचित कवयित्री-कथाकार और अनुवादक। संस्कृत भाषा, नृत्य और रंगमंच में भी सक्रियता जन्म : 11/11/1973 | भोपाल, मध्य प्रदेश संगीता गुंदेचा का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ। भोपाल उनका कर्मक्षेत्र है जहाँ वह केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत की सहायक आचार्या के रूप में कार्यरत हैं। उनका परिचय एक सुपरिचित कवय…
About संगीता गुंदेचा
सुपरिचित कवयित्री-कथाकार और अनुवादक। संस्कृत भाषा, नृत्य और रंगमंच में भी सक्रियता
जन्म : 11/11/1973 | भोपाल, मध्य प्रदेश
संगीता गुंदेचा का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ। भोपाल उनका कर्मक्षेत्र है जहाँ वह केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत की सहायक आचार्या के रूप में कार्यरत हैं।
उनका परिचय एक सुपरिचित कवयित्री-कथाकार और अनुवादक का है, साथ ही वह संस्कृत भाषा, नृत्य और रंगमंच के क्षेत्र में सक्रियता रखती हैं। ‘एकान्त का मानचित्र’ उनका अनूठा संग्रह है जिसमें उनकी कविताएँ और कहानियाँ एकसाथ संग्रहीत हैं। उन्होंने संस्कृत-प्राकृत भाषाओं की कविताओं के हिन्दी अनुवाद किए हैं जो ‘उदाहरण काव्य’ शीर्षक से प्रकाशित है। जापानी कवि शुन्तारो तानीकावा की कविताओं के अनुवाद ‘मटमैली स्मृति में प्रशान्त समुद्र’ शीर्षक से प्रकाशित है जिसमें उन्होंने कवि-विचारक उदयन वाजपेयी के साथ अनुवाद-सहयोग किया है। उनकी एक महत्त्वपूर्ण पुस्तक ‘नाट्यदर्शन’ शीर्षक से प्रकाशित है जिसमें सर्वश्री कावालम नारायण पणिक्कर, हबीब तनवीर और रतन थियाम जैसे प्रसिद्ध रंगकर्मियों के साथ उनके संवाद हैं। उन्होंने सूफ़ी तबस्सुम की उर्दू नज़्मों के हिन्दी अनुवाद भी किए हैं जो ‘टोट-बटोट’ शीर्षक से प्रकाशित है।
रंगमंच के क्षेत्र में उन्होंने वत्सराज के प्रसिद्ध प्रहसन ‘हास्यचूड़ामणि’ का निर्देशन किया है जबकि कालिदास की रचना ‘मेघदूतम्’ पर आधारित नाटक का संयुक्त निर्देशन सुप्रसिद्ध युवा रंगनिर्देशक पियाल भट्टाचार्य के साथ किया है। इसके अतिरिक्त, रंगमंच के क्षेत्र में उन्होंने ‘समकालीन रंगमंच में नाट्यशास्त्र की उपस्थिति’ शीर्षक शोधपरक कृति के रूप में भी योगदान किया है। वह रज़ा फ़ाउण्डेशन की साहित्य, कला और सभ्यता पर केंद्रित पत्रिका ‘समास’ में संपादन सहयोग भी कर रही हैं।
उन्हें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की कनिष्ठ अध्येतावृत्ति और उच्च अध्ययन केन्द्र नान्त (फ़्रांस) की अध्येतावृत्तियाँ प्रदान की गई हैं। इसके साथ ही वह भोज पुरस्कार, कला साधना सम्मान, संस्कृत भूषण और कृष्ण बलदेव वैद फैलोशिप आदि से पुरस्कृत हैं
संगीता गुंदेचा: Quick Answers
Who is संगीता गुंदेचा?
सुपरिचित कवयित्री-कथाकार और अनुवादक। संस्कृत भाषा, नृत्य और रंगमंच में भी सक्रियता जन्म : 11/11/1973 | भोपाल, मध्य प्रदेश संगीता गुंदेचा का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ।
Poems & Stories by संगीता गुंदेचा
No poems or stories yet from this poet.
Videos on संगीता गुंदेचा
Loading videos…
Books by संगीता गुंदेचा
Loading books…








