यार को हम ने जा-ब-जा देखा

शाह नियाज़ अहमद बरेलवीशाह नियाज़ अहमद बरेलवी

1 min read · 12.4K reads

यार को हम ने जा-ब-जा देखा

कहीं ज़ाहिर कहीं छुपा देखा

कहीं मुमकिन हुआ कहीं वाजिब

कहीं फ़ानी कहीं बक़ा देखा

दीद अपने की थी उसे ख़्वाहिश

आप को हर तरह बना देखा

सूरत-ए-गुल में खिल-खिला के हँसा

शक्ल-ए-बुलबुल में चहचहा देखा

शम्अ' हो कर के और परवाना

आप को आप में जला देखा

कर के दा'वा कहीं अनल-हक़ का

बर-सर-ए-दार वो खिंचा देखा

था वो बरतर शुमा-ओ-मा से नियाज़

फिर वही अब शुमा-ओ-मा देखा

कहीं है बादशाह-ए-तख़्त-नशीं

कहीं कासा लिए गदा देखा

कहीं आबिद बना कहीं ज़ाहिद

कहीं रिंदों का पेशवा देखा

कहीं वो दर-लिबास-ए-मा'शूक़ाँ

बर-सर-ए-नाज़ और अदा देखा

कहीं आशिक़ 'नियाज़' की सूरत

सीना-ए-बिरयाँ ओ दिल-जला देखा

शाह नियाज़ अहमद बरेलवी
About the poet

शाह नियाज़ अहमद बरेलवी

उपनाम : 'नियाज़' मूल नाम : शाह नियाज़ अहमद जन्म : पटियाला, पंजाब शाह नियाज़ बरेलवी भारत के सूबा पंजाब के क़स्बा सरहिंद (पटियाला) में पैदा हुए. शिक्षा के लिए दिल्ली गए और वहाँ पर फ़ख़रुद्दीन देहलवी से ज़ाहिरी और बातिनी शिक्षा हासिल की. फ़ख़रुद्दीन देहलवी साहब ने उन्हें…

View profile & all 3 Poems / Stories