उमीदें मिट गईं अब हम-नफ़स क्या

सफ़िया शमीमसफ़िया शमीम

1 min read · 12.4K reads

उमीदें मिट गईं अब हम-नफ़स क्या

नशेमन की ख़ुशी रंज-ए-क़फ़स क्या

बसर काँटों में हो जब ज़िंदगानी

बहार-ए-ख़ंदा-ए-गुल यक-नफ़स क्या

मिरी दीवानगी क्यूँ बढ़ रही है

बहार आई चमन में हम-नफ़स क्या

न हो जब रंग-ए-आज़ादी चमन में

तो फिर अंदेशा-ए-क़ैद-ए-क़फ़स क्या

बहार-ए-नौ की फिर है आमद आमद

चमन उजड़ा कोई फिर हम-नफ़स क्या

सफ़िया शमीम
About the poet

सफ़िया शमीम

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like