सामान - ऋतुराज

ऋतुराजऋतुराज10 Sept 1940

4 min read · 12.4K reads

वह ट्रेन में चढ़ गया था
उसे उतार लिया गया

उसका सामान दूसरे डिब्बे में था
वह डिब्बा किसी अनजाने स्टेशन पर
कट गया

वह शख़्स कहीं और था
उसका सामान कहीं और

उससे कहा गया
घर बैठे
उतनी ही मज़दूरी देंगे
और पीने को दारू
बस, मतदान के दिन पहुँच कर
वोट पंजे पर देना है

लौटे नहीं
बालाघाट के मज़दूर
दीवाली पहले जो गए थे
हर बरस इसी तरह
होने चाहिए चुनाव

सामान क्या था?
ओढ़ने-बिछाने की एक सदरी
कुछ टाट-टप्पड़
और दो धोतियाँ, दो-तीन कमीज़ें
पायज़ामा और एक पतीली
जिसमें ठूँस-ठूँस कर भर दिए
सत्तू, चावल, प्याज

चलो, भाई, चलो
तुम्हें ही देते हैं वोट
ठेकेदार को, तो देख लेंगे बाद में
जाना तो पड़ेगा, लेकिन जितनी गरज हमारी है, उसकी भी तो उतनी ही है
ऋतुराज
About the poet

ऋतुराज

View profile & all 61 Poems / Stories