सैर-सपाटा

R.C. Prasad SinghR.C. Prasad Singh19 Aug 1911 – 15 Nov 1996

1 min read · 12.8K reads


कलकत्ते से दम दम आए,
बाबू जी के हम-दम आए!

हम वर्षा में झम-झम आए,
बर्फी, पेड़े, चमचम लाए!

खाते-पीते पहुँचे पटना,
पूछो मत पटना की घटना!

पथ पर गुब्बारे का फटना,
ताँगे से बेलाग उलटना!

पटना से हम पहुँचे राँची,
राँची में मन-मीरा नाची!

सबने अपनी किस्मत जाँची,
देश-देश की पोथी बाँची!

राँची से आए हम टाटा,
सौ-सौ मन का लोहा काटा!

मिला नहीं जब चावल-आटा
भूल गए हम सैर-सपाटा!

R.C. Prasad Singh
About the poet

R.C. Prasad Singh

मैथिली और हिन्दी के महाकवि आरसी प्रसाद सिंह (१९ अगस्त १९११ - नवम्बर १९९६) रूप, यौवन और प्रेम के कवि के रूप में विख्यात थे। रचित कवितायेँ •माटिक दीप (mETilIमैथिली काव्य संग्रह) •पूजाक फूल (मैथिली काव्य संग्रह) •सूर्यमुखी (मैथिली काव्य संग्रह) (साहित्य अकादमी प…

View profile & all 20 Poems / Stories