वफ़ा करना सितम सहना नहीं है
मुझे अब और कुछ कहना नहीं है
भला मैं क्यों तुम्हारे ख़्वाब देखूँ
तुम्हारे साथ जब रहना नहीं है
मिरी आँखें हक़ीक़त आश्ना हैं
ख़याली मौज में बहना नहीं है
शिकायत क्यों तुझे है दूसरों से
शराफ़त जब तिरा गहना नहीं है
नहीं हो जिस में रख़्शाँ उस की ख़ुशबू
कभी वो पैरहन पहना नहीं है








