Rajinder Singh Bedi, poet
Sootradhar · Author

Rajinder Singh Bedi

1 September 1915 – 1 January 1984Sialkot, Punjab, British India

  • 8 Poems & Stories
  • 105.8K Reads

About Rajinder Singh Bedi

Rajinder Singh Bedi (1 September 1915 – 1984) was an Indian Urdu writer of the progressive writers' movement and a playwright, who later worked in Hindi cinema as a film director, screenwriter and dialogue writer. As a screenwriter and dialogue writer, he is best known for Hrishikesh Mukherjee's films Abhimaan, Anupam…

Selected Quotes

लाजवंती राजिन्दर सिंह बेदी'हथ लायाँ कुमलान नी लाजवन्ती दे बूटे।'
— Rajinder Singh Bedi
Read full
भोला ये बात न समझ सका कि एक ही शख़्स किस तरह एक ही वक़्त में किसी का भाई और किसी का मामूँ हो सकता है।
— Rajinder Singh Bedi
Read full

Poetry & Stories

  1. लाजवंती

    लाजवंती राजिन्दर सिंह बेदी'हथ लायाँ कुमलान नी लाजवन्ती दे बूटे।'

    30 min read · 14.8K reads
  2. भोला

    भोला राजिन्दर सिंह बेदीमैंने माया को पत्थर के एक कूज़े में मक्खन रखते देखा। छाछ की खटास को दूर करने के लिए माया ने कूज़े में पड़े हुए मक्खन को कुँएँ के साफ़ पानी से कई बार धोया। इस तरह मक्खन के जमा करने की कोई ख़ास वजह थी। ऐसी बात उमूमन माया के किसी अज़ीज़ की आमद का पता देती थी। हाँ! अब मुझे याद आया। दो दिन के बाद माया का भाई अपनी बेवा बहन से राखी बंधवाने के लिए आने वाला था। यूँ तो अक्सर बहनें भाइयों के हाँ जा कर उन्हें राखी बांधती हैं मगर माया का भाई अपनी बहन और भांजे से मिलने के लिए ख़ुद ही आ जाया करता था और राखी बंधवा लिया करता था। राखी बंधवा कर वह अपनी बेवा बहन को यही यक़ीन दिलाता था कि अगर्चे उस का सुहाग लुट गया है मगर जब तक उस का भाई ज़िंदा है, उस की रक्षा, उस की हिफ़ाज़त की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लेता है। नन्हे भोले ने मेरे इस ख़याल की तस्दीक़ कर दी। गूना चूसते हुए उस ने कहा: बाबा! परसों मामूँ जी आएँगे ना....?

    13 min read · 13.7K reads
  3. तुलादान राजिन्दर सिंह बेदी

    तुलादान राजिन्दर सिंह बेदीधोबी के घर कहीं गोरा चिट्टा छोकरा पैदा हो जाए तो उस का नाम बाबू रख देते हैं। साधू राम के घर बाबू ने जन्म लिया और ये सिर्फ़ बाबू की शक्ल-ओ-सूरत पर ही मौक़ूफ़ नहीं था, जब वो बड़ा हुआ तो उस की तमाम आदतें बाबुओं जैसी थीं। माँ को हिक़ारत से ए यू और बाप को चल-बे कहना उस ने न जाने कहाँ से सीख लिया था। वो उस की रऊनत से भरी हुई आवाज़, फूँक फूँक कर पाँव रखना, जूतों समेत चोके में चले जाना, दूध के साथ बालाई न खाना, सभी सिफ़ात बाबुओं वाली ही तो थीं। जब वो तहक्कुमाना अंदाज़ से बोलता और चल-बे कहता। तो साधू राम... ख़ी ख़ी... बिलकुल बाबू, कह कर अपने ज़र्द दाँत निकाल देता और फिर ख़ामोश हो जाता।

    23 min read · 12.9K reads
  4. ग्रहण राजिन्दर सिंह बेदी

    ग्रहण राजिन्दर सिंह बेदीरूपो, शिब्बू, कुत्थू और मुन्ना... होली ने असाढ़ी के काइस्थों को चार बच्चे दिए थे और पांचवाँ चंद ही महीनों में जनने वाली थी। उस की आँखों के गर्द गहरे सियाह हलक़े पड़ने लगे। गालों की हड्डियाँ उभर आईं और गोश्त उनमें पिचक गया। वो होली, जिसे पहले-पहल मय्या प्यार से चाँद रानी कह कर पुकारा करती थी और जिसकी सेहत और सुनदरता का रसीला हासिद था, गिरे हुए पत्ती की तरह ज़र्द और पज़-मुर्दा हो चुकी थी।

    20 min read · 12.9K reads
  5. अपने दुख मुझे दे दो

    इंदू ने पहली बार एक नज़र ऊपर देखते हुए फिर आंखें बंद कर लीं और सिर्फ़ इतना कहा। जी उसे ख़ुद अपनी आवाज़ किसी पाताल से आई हुई सुनाई दी।देर तक कुछ ऐसा ही होता रहा और फिर होले होले बात चल निकली।अब चली सो चली।वह थमने ही में न आती थी।इंदू के पिता,इंदू की माँ, इंदू के भाई, मदन के भाई बहन, बाप, उनके रेलवे सेल सर्विस की नौकरी, उनके मिज़ाज, कपड़ों की पंसंद, खाने की आदत, भी का जाएज़ा लिया जाने लगा बीच बीच में मदन बात चीत को तोड़ कर कुछ और ही करना चाहता था लेकिन इंदू तरह दे जाती थी। इंतिहाई मजबूरी और लाचारी में मदन ने अपनी माँ का ज़िक्र छेड़ दिया जो उसे सात साल की उम्र में छोड़ कर दिक़ के आरिज़े से चलती बनी थी। जितनी देर ज़िंदा रही बेचारी मदन ने कहा। बाबू जी के हाथ में दवाई की शीशियाँ रहीं।हम अस्पताल की सीढ़ियों पर और छोटा पाशी घर में च्यूटियों के बिल पर सोते रहे और आख़िर एक दिन 28 मार्च की शाम और मदन चुप हो गया।चंद ही लम्हों में वह रोने से ज़रा इधर और घिघ्घी से ज़रा उधर पहुँच गया।इंदू ने घबरा कर मदन का सर अपनी छाती से लगा लिया।उस रोने ने पल भर में इंदू को अपने पर से इधर बे-गाने पन से उधर पहुँचा दिया मदन इंदू के बारे में कुछ और भी जान्ना चाहता था लेकिन इंदू ने उसके हाथ पकड़ लिए और कहा। मैं तो पढ़ी लिखी नहीं हूँ जी पर माँ बाप देखे हैं,भाई और भाभियाँ देखी हैं,बीसियों और लोग देखे हैं।इस लिए मैं कुछ समझती बूझती हूँ मैं अब तुमहारी हूँ अपने बदले में तुम से एक ही चीज़ मांगती हूँ।

    58 min read · 13.4K reads

More Poetry & Stories You May Like