About क़ैसर सिद्दीक़ी
उपनाम : 'क़ैसर सिद्दीक़ी' मूल नाम : इफ़तिख़ार अहमद जन्म : 19 Mar 1937 | नवादा कलाँ, बिहार निधन : 04 Sep 2018 | मुजफ्फरपुर, बिहार संबंधी : क़ौस सिद्दीक़ी (गुरु) LCCN : n2017240482 क़ैसर सिद्दीक़ी का जन्म 19 मार्च 1937 को समस्तीपुर , बिहार में हुआ और 04 सितम्बर 2018 को 81 वर्ष की संघर्ष पुर्ण ज़िंदगी जी कर इस दुनिया से रुख…
About क़ैसर सिद्दीक़ी
उपनाम : 'क़ैसर सिद्दीक़ी'
मूल नाम : इफ़तिख़ार अहमद
जन्म : 19 Mar 1937 | नवादा कलाँ, बिहार
निधन : 04 Sep 2018 | मुजफ्फरपुर, बिहार
संबंधी : क़ौस सिद्दीक़ी (गुरु)
LCCN :n2017240482
क़ैसर सिद्दीक़ी का जन्म 19 मार्च 1937 को समस्तीपुर , बिहार में हुआ और 04 सितम्बर 2018 को 81वर्ष की संघर्ष पुर्ण ज़िंदगी जी कर इस दुनिया से रुख़सत हुऐ । शिक्षा अधूरी छोड़ कर शायरी का दामन थामा तो अंतिम सांस तक साथ निभाया , जीवन में कभी कोई नौकरी नहीं और न कोई कारोबार किया । जिस कारण उन्हें अपने जीवन के अंतिम पड़ाव तक संघर्ष करते रहना पड़ा ।
क़ैसर सिद्दीक़ी ने जो कुछ भी हासिल किया , वो शायरी ही से किया और अंतिम समय तक लिखते रहे , उन्होंने शायरी से बहुत कुछ हासिल नहीं किया परन्तु उन्हें अपनी शायरी से कभी कोई शिकायत नहीं रही और शिकायत भी क्यूं रहे , भले ही शायरी से उन्होंने अधिक धन अर्जित नहीं किया परन्तु पूरी दुनिया जहाँ उर्दू और हिन्दी पढ़ी, बोली और समझी जाती है , अपनी शायरी के ज़रिए अपना नाम पहुंचा दिया । उन्होंने विश्व स्तर पर अपने शहर , प्रदेश और देश का नाम रौशन किया जो बड़ी उपलब्धी मानी जाएगी ।
क़ैसर सिद्दीक़ी जवानी के दिनों में कोलकता रहे और बड़े बड़े मुशायरे पढ़े , फिल्मों में गीत लिखने के लिए मुम्बई भी गाये लेकिन कामयाबी नहीं मिली और वापस बिहार आ गये । बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़े बड़े कव्वाल रहे है और एक ज़माने में ये शहर कव्वालों का गढ़ रहा है । क़ैसर सिद्दीक़ी का दिल मुजफ्फरपुर में लग गया और वो कव्वालों के लिए क़व्वालियाँ लिखते रहे । भारत का शायद ही कोई कव्वाल ऐसा होगा जो उनकी लिखी क़व्वाली न गाई हो , उन्होंने हज़ारों कव्वालियां लिखीं । जब कैसेट और सी डी का ज़माना आया तो वो दिल्ली आने लगे और यहाँ दिल्ली में कई मियूजिक कम्पनी के लिए लिखते रहे । ” अपने माँ बाप का तु दिल न दुखा ” और ” मुसलमनों संभल जाओ क़यामत आने वाली है ” जैसी मशहूर क़व्वाली इन की ही लिखी हुईं है , जो भारत के बाहर भी मशहूर हुईं हैं ।
उनकी शायरी का पहला संग्रह ” सहीफा ” के नाम से 1983 में छपा , उस के बाद आगमी 30 वषों ताक़ उनकी कोई किताब नहीं छपी , ये वो ज़माना है , जब उन्होंने दिन रात शायरी की , जिस में ज़्यादा क़व्वाली थी । क़व्वाली की दुनिया में ख़ूब नाम कमाया और उस शायरी से दूर होते गाये जिसे संजीदा शायरी कहा जाता है । जब उन्हें एहसास हुआ कि वक़्त बहुत निकल गया है और अब किताबें न छपीं तो फिर नहीं छप पाएंगी तो उन्होंने किताबें छापने का इरादा किया.
उनकी ग़ज़लों की पहली किताब ” सहीफा ” के नाम से 1983 में छपी थी , उसके बाद उन्होंने किताबों की ओर ध्यान नहीं दिया और अब अंतिम समय में धरा धड़ कई किताबें छापीं जिन में ” डूबते सूरज का मंज़र ” काफ़ी पसंद की गयी । उनकी शायरी पर बहुत लोगों ने लिखा , उनकी शायरी को बड़े बड़े शायरों ने सराहा और उनकी तारीफ की है ।
क़ैसर सिद्दीक़ी: Quick Answers
Who is क़ैसर सिद्दीक़ी?
उपनाम : 'क़ैसर सिद्दीक़ी' मूल नाम : इफ़तिख़ार अहमद जन्म : 19 Mar 1937 | नवादा कलाँ, बिहार निधन : 04 Sep 2018 | मुजफ्फरपुर, बिहार संबंधी : क़ौस सिद्दीक़ी (गुरु) LCCN : n2017240482 क़ैसर सिद्दीक़ी का जन्म 19 मार्च 1937 को समस्तीपुर , बिहार में हुआ और 04 सितम्बर 2018 को 81 वर्ष की संघर्ष पुर्ण ज़िंदगी जी कर इस दुनिया से रुख…
When was क़ैसर सिद्दीक़ी born?
क़ैसर सिद्दीक़ी was born on 19 March 1937. Associated place: बिहार, भारत.
When did क़ैसर सिद्दीक़ी die?
क़ैसर सिद्दीक़ी passed away on 4 September 2018.
Poems & Stories by क़ैसर सिद्दीक़ी
No poems or stories yet from this poet.
Videos on क़ैसर सिद्दीक़ी
Loading videos…
Books by क़ैसर सिद्दीक़ी
Loading books…








