रेत में
चिड़िया की तरह
उड़ने के लिए फड़फड़ाती।
नदी में
मोर की तरह
नाचने के लिए छटपटाती।
आकाश में
मछली की तरह
तैरने के लिए तड़पती।
विरोधी समय में
मनःस्थितियाँ जागती हुई
जीती है अँधेरे में
उजाले के शब्द के लिए।
शब्द से फैलेगा उजाला
अँधेरे समय के विरुद्ध।
चिड़िया की तरह
उड़ने के लिए फड़फड़ाती।
नदी में
मोर की तरह
नाचने के लिए छटपटाती।
आकाश में
मछली की तरह
तैरने के लिए तड़पती।
विरोधी समय में
मनःस्थितियाँ जागती हुई
जीती है अँधेरे में
उजाले के शब्द के लिए।
शब्द से फैलेगा उजाला
अँधेरे समय के विरुद्ध।








