सजल - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

उसने
अपनी माँ का
बचपन नहीं देखा
पर
बचपन से देखा है उसने
अपनी माँ को।

जब से
समझने लगी है
अपने भीतर का सब कुछ
और
बाहर का थोड़ा-थोड़ा

लगता है
उसकी माँ की तरह की औरत
आकार लेने लगी है उसके भीतर

वैसे ही
गीली रहती हैं आँखें
वैसे ही
छुपाकर रोती है वह।

दुःख से ललाये गालों को देख
किसी के टोकने पर तपाक बोल पड़ती है वह
प्रेम-सुख से बहुत सुंदर हो रही है वह
इसीलिए कपोल हैं लाल
और आँखें सजल।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like