सच की किताब - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

किताबों में
होते हैं शब्द
और शब्दों के पहाड़
प्रवाहित होता है
नदियों-सा अर्थ
जीवन के प्रश्नों की
तृप्ति के लिए।

किताबों में है विश्व
और विश्व के बाहर का
चमकता ब्रह्माण्ड।

किताबों में हैं
कहानियाँ
और कहानियों में हैं
आदमी के किताब
हो जाने का इतिहास।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like