प्रणय-वक्ष - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

आँखें
एकनिष्ठ साधती हैं
अपने प्रणय-गर्भ में
तुम्हारी संवेदनाएँ

तुम्हारा प्रेम
प्रणय का ऋषि-कानन
अनुभूतियाँ रचती हैं
दुष्यंत और शकुंतला की तरह
प्रणय का नव-उत्सर्ग
गंदर्भ विवाह का आत्मिक संसर्ग

सच्चाई की धड़कनों से गूँजता
मनुष्यता की साँस से साँस खींचता
प्रेम के लिए अपने प्राण सौंपता
तुम्हारा प्रणय-वक्ष
स्वर्ग का एक कोना
जहाँ प्यार के लिए
सर्वस्व समर्पण
जहाँ बरसता है रंग
बरखा की तरह।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like