कैनवास - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.3K reads

बच्चे
अपने सपनों की दीवार पर
पाँव के तलवे बनाता है
लावा के रंग में
और उसी में सूरज उगाता है।

आकाश उसका
नीला नहीं पीला है
सूरज उसके लिए
पीला नहीं लाल है।

पेड़ का रंग उसने
हरा ही चुना है
उसी में उसका मन भरा है।

बच्चे ने
सपनों के रंग बदल दिए हैं
अपने कल के कैनवास के लिए।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like