हथियार - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

कविता को
रचना है हथियार
सारे हथियारों के विरुद्ध
अपनी भाषा में।

बिना युद्ध किए
जीतने हैं सभी युद्ध
आज की
सभी भाषाओँ को।

धर्म के भीतर
बचाना है धर्म
बिना ईश्वर के।

सारे धर्मों से बाहर निकालना है धर्म को
ईश्वर नहीं
आदमी के पक्ष में
कविता को
अपनी भाषा में
फिर वह कोई भी भाषा हो …।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like