गीला पतझर - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

नील आँखी यूरोप का आकाश
वसंत-ऋतु में
जीता है नीलिमा
सुनील आकाश
गगन का वसंत है।
  
निलाई जानने वाला आकाश
पिघलकर उतरता है नीलमणि की तरह
माँ के गर्भ में
नवजात शिशु की नीली आँख बनकर।

धरती के वसंत में
रमने और रमणीयता के लिए
टर्की के ट्युलिप-पुष्प
अपनी कलम से लिखते हैं
वसंत का रंगीनी अभिलेख।

शीत में ठिठुरता है यूरोप
गीला पतझर ओढ़कर
सो रहती है धरती
धरती की देह पर
झरता है पतझर।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like