आत्मीय शब्द - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

ओठों को बोलने से पहले
शब्द का अर्थ चाहिए।
ऊँगलियों को स्पर्श से पहले
आवेग की गति चाहिए।

ह्रदय को धड़कने से पहले
देह चाहिए।
पाँव को चलने से पहले
रास्ता चाहिए।

रास्ते से पहले तक
घर जैसी आत्मीय मंज़िल चाहिए।
मंज़िल से पहले
जीवन चाहिए।

जीवन से पहले ज़िंदगी की जरूरत चाहिए।
जरूरत से पहले जीवन की ज़िंदगी चाहिए।
जैसे जीने के लिए प्यार का विश्वास
और उसकी शक्ति चाहिए;
जैसे बीज को पेड़ बनने से पहले
धरती, सूरज और पानी चाहिए;
वैसे ही अपने से पहले
मुझे तुम चाहिए।

तुम्हारे तुम से ही
मेरा मैं बनेगा
तुममें जीने के लिए
तुमसे जीने के लिए।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like