अंतःसलिला - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

1 min read · 12.4K reads

प्रेम में
खुलती है
प्रेम की देह।

देह-भीतर
अन्वेषित होती है
प्रणय अंतःसलिला।

कमल-पुष्पों की सुगंध से
सराबोर होता है
देह का सुकोमल वन।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like