युक्ति - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

2 min read · 12.4K reads

बिछड़ते समय
बदल लिए थे हाथ मैंने

अब रहूँ कहीं भी
मेरा हाथ तुम्हारे पास
स्पर्श करता तुम्हें
सोच में
सम्भालता चेहरा तुम्हारा
नींद में थपकाता
पोंछता आँसू
देता धूप में ओट...

और उससे
कर सकता हूँ कुछ भी ग़लत कैसे

सँवारता हूँ दुनिया को मैं
तुम्हारे हाथ से।
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like