कर प्रमाणपत्र - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

4 min read · 12.4K reads

तुम्हें भरना होगा कर
उन सारे रास्तों का
जिन पर तुम चलोगे

उन हवाओं का
जिनमें लोगे साँस

उस जल का जो तुम्हें छुयेगा
तुममें जगायेगा प्यास

उन लवों का जो उजाला करेंगी तुम्हारे लिए
उस आग का जो तुम्हें दहकायेगी

उस प्यार का जो किसी को करोगे किसी से पाओगे
उस नाम का जिससे जाने जाओगे

वे पते ठिकाने जो तुम्हें इस दुनिया में मिलेंगे
वे खेल खिलौने जो तुम्हें बहलायेंगे तुम्हें छलेंगे

अभी जो है
आगे जो होगा
उस हिसाब से
सबका पूरा पूरा
और अग्रिम कर

किसी गर्भ में प्रवेश से पहले

माँगा देखा खोजा जायेगा यह प्रमाणपत्र
दुनिया के दरवाज़े पर
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like