अकथ - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

3 min read · 12.4K reads

तुम तो कवि हो
लिख लोगे कविताएँ
अपना दुख लोग देखेंगे तुम्हारे दुख में

तुम गायक ठहरे
गा दोगे सबके आगे
तुम्हारे स्वर के संग भीगेंगी दूसरी भी आँखें

तुम चितेरे
अपनी लकीरों से दिखा दोगे वह भी कोना
जहाँ तक जाती नहीं धूप जो कभी नहीं दिखता

पर मैं करूँ क्या
जिसे दिल मिला बस एक सीधा-सादा
और इतना गुबार

जिसे खोने का उतना ही गहरा अहसास
मगर जाहिर करने का कोई हुनर नहीं पास।
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like