गन्धवाह-सा बौराया मन - प्रेम शर्मा

प्रेम शर्माप्रेम शर्मा7 Sept 1934

4 min read · 12.4K reads

गन्धवाह-सा
बौराया मन
आहत स्वर उभरे

विस्मृतियों का
गर्भ चीरकर
जन्मा सुधियों का
मृग-छौना,
             ज्यों कुहरे से
             ढकी झील में
             प्रतिबिम्बित हो
             चाँद सलोना,
निन्दियारी
पलकों पर सहसा
अनगिन स्वप्न तिरे

             रूपायित हो
             ढली चेतना
             जिस दिन
             ऋतुपर्णा छाहों में
कोई मेरा
सहभागी था
नागपाश रचती
बाँहों में
             शिथिल होगई
             स्वप्निल काया
             रोम-रोम सिहरे

पराभूत
मन का हर सम्भव
भटकी हुई
साधनाएँ हैं
             प्रतिपल जलते
             हुए सूर्य-सी
             निर्व्यतीत यातनाएँ हैं
ठोस
धरातल से टकराकर
बिम्ब सभी बिखरे

(कादम्बिनी, मई 1964)
प्रेम शर्मा
About the poet

प्रेम शर्मा

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय