मेरी दादी बताती है - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


नींद को जब बुलाता हूँ, वो मुझसे दूर जाती है
खुदा के खास है वे लोग जिनको नींद आती है |

खड़कता है कहीं पत्ता औ गुलशन जाग जाता है
कभी दिन-भर मै सोता था, मेरी दादी बताती है |

यहाँ बहती नहीं गंगा तो फिर यह धार कैसी है
सिसकता है हर-एक मंज़र ये बरसाती बताती है |

असर है उन धमाकों का जो मजहब ने यहाँ बोए
हुआ क्यूँ साज हर बहरा, ये मुनादी बताती है |

लोग खुश है, देख तेरे कंगाल किस्मत पर
सागर बस दूर रहना इनसे,बर्बादी बताती है ||
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories