बिनती रायप्रबीन की - प्रवीणराय

प्रवीणरायप्रवीणराय

5 min read · 12.4K reads

बिनती रायप्रबीन की, सुनिये साह सुजान।
जूठी पतरी भखत हैं, बारी-बायस-स्वान॥

बादशाह अकबर के यहाँ जाने के पहले उसने महाराज से इस प्रकार निवेदन किया था:-

आई हौं बूझन मन्त्र तुम्हैं निज स्वासन सों सिगरी मति गोई.
देह तजौं कि तजौं कुल कानि हिये न खजौं लजिहैं सब कोई॥
स्वारथ ओ परमारथ को पथ चित्त बिचारि कहौ तुम सोई.
जामे रहै प्रभु की प्रभुता अरु मोर पतिब्रत भंग न होई॥

कहा जाता है कि अकबर बादशाह ने प्रवीणराय को दो दोहों के एक-एक चरण देकर उनकी पूर्ति करने के लिए उससे कहा और प्रवीणराय ने भी उनकी पूर्तियाँ प्रस्तुत करके बादशाह को प्रसन्न कर लिया। नीचे ये दोहे दिये जाते हैं; इनमें प्रथम चरण बादशाह के और द्वितीय चरण प्रवीणराय के हैं:-

 (1)

युवन चलत तिय देह ते, चटक चलत किहि हेत।
मनमथ बारि मसाल को, सौति सिहारो लेत॥

 (2)

ऊँचै हैं सुरबस किये नीचे नर बस कीन।
अब पताल बस करन को ढरकि पयानो कीन॥
प्रवीणराय
About the poet

प्रवीणराय

View profile & all 11 Poems / Stories

More from प्रवीणराय

  1. अंग अनंग तहीं कछु संभु - प्रवीणराय

    अंग अनंग तहीं कछु संभु सुकेहरि लंक गयन्दहिं घेरे।भौंह कमान तहीं मृग लोचन खंजन क्यों न चुगै तिलि नेरे॥

    12.4K reads
  2. नाचति गावति पढ़ति सब - प्रवीणराय

    नाचति गावति पढ़ति सब सबै बजावत बीन।तिनमें करति कबित्त इक रायप्रबीन प्रवीन॥

    12.4K reads
  3. सुबरन बरन सु सुबरननि - प्रवीणराय

    सुबरन बरन सु सुबरननि, रचित रुचिर रुचि लीन।तन कन प्रगट प्रबीन मति, नवरँग रायप्रबीन।

    12.4K reads
  4. कमल कोक श्रीफल मँजीर - प्रवीणराय

    कमल कोक श्रीफल मँजीर कलधोत कलश हर।उच्च मिलन अति कठिन दमक-बहु स्वल्प नीलधर॥

    12.4K reads
  5. चिबुक कूप मद डोल तिल - प्रवीणराय

    चिबुक कूप मद डोल तिल, बँधक अलक की डोरि।डग भिस्ती, हित-ललकि तित, जल-छबि भरन झकोरि॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like