मानवीयता एक नैतिक आग्रह - प्रतिभा चौहान

प्रतिभा चौहानप्रतिभा चौहान

3 min read · 12.4K reads

मानवीयता
एक नैतिक आग्रह है,
संघर्ष की जिजीविषा है...

अभिषप्त दायरों को तोड़ती दुनिया पत्थरों की तरह
विद्रूपता और मिथकीयता में
सभ्यता विमर्ष
बस, बौद्धिक स्वर भर

बदलाव की खाई भरने के लिए
त्र्मृण की लिपि व स्याही सूख चुकी है
अब बन्द करो देवताओं के गान
चीत्कारों मे मत ढूँढ़ो संगीत

नई कलम तराशकर लिख जाने दो
स्वाभाविकता का प्रेम सन्देश

क्योंकि अब न राजा है
न प्रजा
न साम्राज्य ।
प्रतिभा चौहान
About the poet

प्रतिभा चौहान

View profile & all 10 Poems / Stories