आँसू - प्रतिभा चौहान

प्रतिभा चौहानप्रतिभा चौहान

3 min read · 12.3K reads

मेरा
आँखों से ढलकना
व्यर्थ है
अगर तुम्हारे दिल की गहराई में
कोई आवाज़ न हो
बदल जाते हैं हर्फ़ किताबों के भी
दिल में शिद्दत से
जज़्बातों का तूफ़ान जो हो
बेकार है सारी दुनिया के रिश्ते
जिनकी तर्ज पर होती हैं सियासत की बातें
जिससे चलते हैं सारी दुनिया के व्यापार
एक धागा काफ़ी है
विश्वास का
पिरोने को प्यार के अल्फ़ाज़ जितने हैं
कबूतरों के पाँव कभी बाँधे नहीं समय ने
उड़ जाते हैं वो परिन्देे हैं
जो लौट आए हैं वो अपने हैं
प्रतिभा चौहान
About the poet

प्रतिभा चौहान

View profile & all 10 Poems / Stories